फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   टंकी का स्टार्टर खराब, 500 घरों को पानी की आपूर्ति ठप

टंकी का स्टार्टर खराब, 500 घरों को पानी की आपूर्ति ठप

Tue, 08 Jan 2019 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
टंकी का स्टार्टर खराब, 500 घरों को पानी की आपूर्ति ठप
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के मऊ गांव में लगी पानी की टंकी का स्टार्टर खराब होने के कारण एक दर्जन गांवों के लोगों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अभी तक विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और खराब पड़ा टंकी का स्टार्टर ही सही कराया गया है। विभाग की लापरवाही से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन



क्षेत्र के मऊ में जल निगम की ओर से पानी की टंकी स्थापित की गई है। करीब एक सप्ताह पहले टंकी का स्टार्टर खराब हो जाने के कारण पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। इससे मऊ, रायपुरटोडी, पूरे बंशी, खैरहना, बहुतई, थौरी, पूरे कल्लू, पूरे लोकई सहित एक दर्जन गांवों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस टंकी से लगभग 500 कनेक्शन जुडे़ हैं।
विज्ञापन



ग्रामीण यशवंत सिंह, राकेश कुमार शुक्ल, कल्लू चौरसिया, संतलाल ने बताया कि टंकी से पानी की आपूर्ति ठप हो जाने से दिक्कत हो गई है। हैंडपंपों में भी फ्लोराइडयुक्त पानी आ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही जलनिगम विभाग की ओर से टंकी का स्टार्टर सही कराकर पानी की सप्लाई बहाल न की गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राम प्रधान रामहेत ने बताया कि अधिकारियों को जानकारी दिए जाने के बाद भी अभी तक खराबी दूर करने कोई नहीं आया है। इस मामले में जलनिगम की अवर अभियंता शालिनी त्रिपाठी ने बताया कि पानी की टंकी में लगा स्टार्टर खराब हो गया है। जल्द ही ठीक कराकर पानी की आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed