{"_id":"5bd4ac38bdec22697d28ada7","slug":"71540664376-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध ने गंगा नदी के पुल से लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध ने गंगा नदी के पुल से लगाई छलांग
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। गेंगासों पुल से एक वृद्ध ने शनिवार को गंगा नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। वहां पर मौजूद नाविकों ने उसे किसी तरह बचा लिया और सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन वृद्ध को अपने साथ ले गए।
फतेहपुर जनपद के थरियांव निवासी जगन्नाथ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शनिवार सुबह 11 बजे वृद्ध ने गेंगासो स्थित गंगा नदी के पुल से छलांग लगा दी।
वहां मौजूद नाविकों ने वृद्ध को छलांग लगाते देखा तो कड़ी मशक्कत कर उसे नदी से बाहर निकाल लिया। सूचना यूपी-100 व एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस से वृद्ध को सीएचसी लाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया।