{"_id":"5b995cbc867a557fe0598779","slug":"71536777404-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर मारी, मौत
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी।
सीएचसी के बाद बुजुर्ग को घर भेज दिया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
कुर्मियामऊ निवासी शीतलदीन (70) गांव स्थित चौराहा पर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच लालगंज की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शीतलदीन गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के लिए परिवारीजन बुजुर्ग को जतुआ सीएचसी ले गए, जहां कोई गंभीर चोट समझ में न आने के कारण डॉक्टरों ने बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया।
घर पर रात में बुजुर्ग की मौत हो गई। मौत की जानकारी परिवारीजनों ने सुबह पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया था, जबकि चालक की तलाश की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।