फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हरदासपुर माइनर की पटरी कटी, 50 बीघे धान की बेड़न में भरा पानी

हरदासपुर माइनर की पटरी कटी, 50 बीघे धान की बेड़न में भरा पानी

Sat, 09 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
हरदासपुर माइनर की पटरी कटी,  50 बीघे धान की बेड़न में भरा पानी
हरदासपुर माइनर की पटरी कटी, 300 बीघे खेत जलमग्न
विज्ञापन



रायबरेली। सिंचाई विभाग की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। अभी तक पानी का संकट था। अब पानी बरसा तो माइनर भी उफान मारने लगीं।


शुक्रवार रात अमावां से होकर गुजरी हरदासपुर माइनर कटने से 50 बीघे में डाली गई धान की बेड़न डूब गई। करीब 300 बीघे खेत पानी से लबालब हो गए।


इनमें धान की बेड़न लगाई जानी थी। जानकारी होने पर सिंचाई विभाग ने माइनर का पानी रोक कर कटान बांधने का काम शुरू कर दिया है।


शारदा सहायक नहर से निकली हरदासपुर माइनर में हाल में पानी छोड़ा गया। माइनर की सफाई और जर्जर पटरियां ठीक नहीं कराई गईं।


इसी वजह से डिडौली गांव के पास माइनर की पटरी कट गई। सुबह जब किसान खेतों की तरफ गए तो पानी भरा रहा। किसानों ने कटान को बांधने का प्रयास किया, लेकिन बहाव तेज होने के चलते वह कटान को नहीं बांध सके।



कुछ ही देर में आसपास से सैकड़ों बीघा खेत पानी से लबालब हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में पानी भरने से धान की रोपाई प्रभावित हो सकती है। वहीं कई खेतों में लगी बेड़न भी सड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed