{"_id":"5b01bc024f1c1bd5408b6ce9","slug":"71526840322-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर में लगाई आग, एक लाख की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर में लगाई आग, एक लाख की क्षति
Updated Sun, 20 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छप्पर में लगाई आग, एक लाख का नुकसान
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के टीकर अगाचीपुर गांव में शनिवार रात कुछ लोगों ने घर के बाहर रखे छप्पर में आग लगा दी।
घर में मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने रविवार को एक नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
गांव निवासी विनोद सिंह ने बताया कि शनिवार रात वह घर पर नहीं था। कुछ लोगों ने पहले घर जाकर गाली-गलौज की और घर से बाहर निकलने की धमकी दी।
जब कोई घर से बाहर नहीं आया तो बाहर रखे छप्पर में आग लगा दी। इससे छप्पर के नीचे रखी गेहूं की बोरियां, चारपाई, भूसा सहित आदि सामान जलकर राख हो गया।
आग की लपटें देख ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आग बुझाई, तब तक आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने कुमेदान का पुरवा गांव निवासी एक युवक को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।