{"_id":"5a491f144f1c1b96368b7bd0","slug":"71514741524-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बंद रहेेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बंद रहेेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
अब 2 तक बंद रहेेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल
रायबरेली। जिले में कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी विद्यालयों में भीषण ठंड को देखते हुए दो दिन का अवकाश और घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि ठंड के मद्देनजर 1 और 2 जनवरी को विद्यालय बंद रहेंगे। अब 3 जनवरी को विद्यालय खुलेंगे। बता दें कि ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके शुक्ला ने 28 से 30 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया था। 31 दिसंबर को रविवार होने के कारण 01जनवरी को स्कूल खुलने थे, लेकिन ठंड का असर बढ़ गया है। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो रहे हैं और शीतलहर भी चल रही है। इस वजह से 1 और 2 जनवरी को भी स्कूल बंद रखने का आदेश दे दिया गया है। यह भी कहा गया है किआदेश की अवहेलना न की जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो