{"_id":"5a03553b4f1c1b8d698ba397","slug":"71510167867-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्लोगन में आंचल और कविता में आकांक्षा ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्लोगन में आंचल और कविता में आकांक्षा ने बाजी मारी
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्लोगन में आंचल और कविता में आकांक्षा अव्वल
रायबरेली। जिला विज्ञान क्लब एवं पंचायत राज विभाग की ओर से राही ब्लॉक क्षेत्र के कर्मयोगी डिग्री कॉलेज मुलिहामऊ में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गांवों को शौच मुक्त बनाने के प्रति छात्र-छात्राओं जागरूक किया गया। इस दौरान पोस्टर, कविता, श्लोगन व वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला स्वच्छ भारत मिशन के प्रेरक सिद्धार्थ पाठक ने किया। श्लोगन प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, रागिनी द्वितीय, दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता में अकांक्षा ने प्रथम, सृष्टि ने द्वितीय व अंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर में महिमा प्रथम, अकांक्षा द्वितीय, प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। विजयी प्रतिभागियों को जिला समन्वयक अमित वर्मा ने शील्ड, प्रमाण पत्र एवं स्वच्छता लोगों वाली टी शर्ट से पुरस्कृत किया। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार ने किया। इस मौके पर सुनील कुमार, रोहित सिंह, यज्ञ शंकर द्विवेदी मौजूद रहे।