{"_id":"59c2bf1b4f1c1b1e688b59f6","slug":"71505935131-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी एक्सप्रेस 21 को, तीन जोड़ी ट्रेनें 26 तक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी एक्सप्रेस 21 को, तीन जोड़ी ट्रेनें 26 तक निरस्त
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौचंदी एक्सप्रेस 21 को व तीन जोड़ी ट्रेनें 26 तक निरस्त
रायबरेली। रेल ट्रैक की मरम्मत की वजह से नौचंदी एक्सप्रेस अप और डाउन को 21 सितंबर और अन्य तीन जोड़ी ट्रेनों को 26 सितंबर तक के लिए निरस्त कर दिया है। रेलवे के जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सहारनपुर और प्रयाग के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14511 तथा 14512 नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ मंडल में 21 सितंबर को निरस्त रहेगी। वहीं तीन जोड़ी ट्रेनों को बुधवार से 26 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया है। गाड़ी संख्या 54294 लखनऊ-प्रतापगढ़ तथा गाड़ी संख्या 54293 प्रतापगढ़-लखनऊ पैसेंजर, गाड़ी संख्या 54378 बरेली-प्रयाग पैसेंजर, गाड़ी संख्या 54377 प्रयाग-बरेली पैसेंजर और 54227 व 54228 रायबरेली-ऊंचाहार-रायबरेली पैसेंजर ट्रेन 26 सितंबर तक रद्द रहेंगी। वहीं गाड़ी संख्या 13049 व 13050 हावड़ा-अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन को 26 सितंबर तक वाराणसी और लखनऊ के बीच परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन अब वाराणसी-प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ होकर जाएगी। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से कुछ ट्रेनों को निरस्त किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। मरम्मत कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है।