{"_id":"59b980e44f1c1bad688b4673","slug":"71505329380-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मांगों को लेकर गरजे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मांगों को लेकर गरजे सफाई कर्मचारी
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मियों को दी जाए पदोन्नति
रायबरेली। विकास भवन परिसर में बुधवार को पंचायती राज ग्राम सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने धरना दिया। सभी ने लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। धरने के बाद समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपा और दूसरा एक जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। सभी ने लंबित मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। डीपीआरओ ने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर यादव, दिनेश प्रकाश, महामंत्री दिनेश पटेल की अगुवाई में जिले भर के सफाई कर्मी विकास भवन परिसर में एकत्रित हुए। सभी ने लंबित मांगाें को पूरा किए जाने की मांग की। जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि पंचायत विभाग के सफाई कर्मियों से राजस्व ग्रामों में सफाई कार्य लिया जाया या फिर प्राथमिक व जूनियर विद्यालय में। सफाई कर्मियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर पदोन्नति की जाए। निदेशालय द्वारा सफाई कर्मचारियों को सुपरवाइजर के पद स्वीकृत किए जाने की कार्यवाही अमल में लाने समेतअन्य समस्याओं को उठाया।
सफाई कर्मचारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2009 से एरियर दिलाया जाए। अस्थाई सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए। जिन कर्मचारियों का वेतन रुका है। उनका वेतन दिलाया जाए। कैशलेश स्वास्थ्य कार्ड समेत अन्य मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सफाई कर्मियों की समस्याओं को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अमिता मौर्य, सीमा साहू, उदय राज, अमर चौरसिया आदि मौजूद रहे।