फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मानक के विपरीत बनाए जा रहे चार भवन सील

मानक के विपरीत बनाए जा रहे चार भवन सील

Thu, 31 Aug 2017 01:17 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
मानक के विपरीत बनाए जा रहे चार भवन सील
मानक के विपरीत बन रहे चार भवन सील
विज्ञापन

रायबरेली। शहर में मानक के विपरीत बनाए जा रहे चार भवनों को बुधवार को आरडीए (रायबरेली विकास प्राधिकरण) की टीम ने सील कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि मानक के विपरीत भवन बनाए जा रहे थे। कई बार चेतावनी देने के बावजूद कोई नहीं लिया गया। अब निर्माण कार्य शुरू कराया गया तो सीधे तौर पर एफआईआर कराई जाएगी।
आरडीए के जेई सुनील त्यागी, एनके शर्मा और एनएस चौहान की टीम ने सबसे पहले कचहरी रोड पर (निकट डिग्री कॉलेज)डॉ. अनिल आहूजा के निर्माणाधीन भवन को सील किया। इसके बाद टीम अली मियां कॉलोनी पहुंची। यहां पर मो. उस्मान और सईद प्रधान के भवन को सील कर दिया। इसके बाद टीम फिरोज गांधी कॉलोनी पहुंची और यहां पर अमजद का निर्माणाधीन भवन सील कर दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि मानक के विपरीत भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। इस पर भवनों को सील कर दिया गया है। यदि फिर निर्माण कार्य शुरू कराया गया तो सीधे तौर पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। शहर में किसी कीमत पर बिना मानक के भवन का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed