फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जायस कोतवाली क्षेत्र में गांधी नगर चौराहा के पास हादसा

जायस कोतवाली क्षेत्र में गांधी नगर चौराहा के पास हादसा

Sun, 27 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
जायस कोतवाली क्षेत्र में गांधी नगर चौराहा के पास हादसा
ट्रक ने तांगे में मारी टक्कर, चालक व मवेशी की मौत, हाईवे जाम
विज्ञापन

रायबरेली। जायस कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को बेकाबू ट्रक ने तांगे में जोरदार टक्कर मारी, जिससे तांगा चालक और मवेशी की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मारते हुए भाग निकला। गौरीगंज पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया। घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सभी ने रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग जाम कर दिया। सभी कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे एएसपी व सीओ ने समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया। इस पर तीन घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
जायस कस्बे के पूरे हकीम निवासी लाल बाबू (27) पुत्र रामखेलावन सोनकर सुबह अपने तांगे से खीरा लादकर गांधी नगर बाजार छोड़ने गया था। खीरा उतारने के बाद लाल बाबू अपने मवेशी (घोड़ी) को चारा खिला रहा था। इसी दौरान रायबरेली की तरफ से सुल्तानपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे लाल बाबू और उसके मवेशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तांगा चालक व मवेशी को रौंदने के बाद ट्रक चालक सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारते हुए वहां से भाग निकला। लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन ट्रक को पकड़ने में नाकाम रहे। घटना की जानकारी होने पर गौरीगंज पुलिस ने नाकेबंदी कर चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इधर, हादसे से जायस कस्बा वासियों का गुस्सा भड़क उठा। सभी रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग जाम कर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग करने लगे। जाम से दोनों तरफ का आवागमन ठप हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पत्नी द्रौैपदी का यही कहना था कि अभी तो पति घर से निकले थे। जल्द आने की बात कही थी। ये क्या हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो साल के बेटे सोनू और तीन माह की शिवानी को छोड़ गया है। सूचना पर एएसपी अमेठी बीबी दुबे और सीओ तिलोई बीनू सिंह मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने कार्रवाई करने व मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। जिसके बाद आवागमन शुरू कराया गया। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल आरपी शाही ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। वहीं एसडीएम तिलोई डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि सड़क हादसे में तांगा चालक की मौत की जानकारी हुई है। पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाई जाएगी। साथ ही मामले में ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed