{"_id":"625b0b3f9da5455d9e5c2c2a","slug":"70-bighas-of-crop-burnt-due-to-spark-from-stars-raibaraily-news-lko6263907167","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारों से निकली चिंगारी से 70 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारों से निकली चिंगारी से 70 बीघा फसल जली
विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार को अमावां ब्लॉक में पावर ग्रिड के हाईटेंशन तारों की टकराहट से गिरी चिंगारी स?
- फोटो : RAIBARAILY
अमावां-महराजगंज (रायबरेली)। बिजली की लाइनों में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी तेज लपटों में बदल गई। देखते ही देखते 70 बीघा फसल जलकर राख हो गई। दमकल और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अमावां ब्लॉक में पावर ग्रिड के निकट बिजली की शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी से गेहूं की फसल धू-धू कर जलने लगी। तेज हवा के झोंके से आग तेजी से फैल गई। आग से चकदादर, कसेहटी उमरा गांव के किसानों की करीब 70 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल के दो वाहन पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। तब तक चकदादर गांव के दीपक सिंह का 15 बीघा, बृजेश सिंह की आठ बीघा, प्रवीण सिंह की 12 बीघा, वीरेंद्र बहादुर सिंह की सात बीघा, रामेंदर बहादुर सिंह की छह बीघा के अलावा कसहेटी और उमरा गांव के कई किसानों की फसल जल गई। क्षेत्रीय लेखपाल हरिप्रकाश त्रिवेदी व सनील कुमार निगम क्षति का आकलन किया।
उधर, महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के पूरे पंडित मजरे कैर गांव में बिजली की शॉर्ट सर्किट से डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। दमकल की मदद से आग बुझाई गई। वहीं कैर गांव निवासी बाल किशोर त्रिपाठी की गेहूं जलकर राख हो गई। कानूनगो श्रीराम पांडेय, लेखपाल विपिन मौर्य ने जली हुई फसल का आकलन किया। लेखपाल ने बताया कि करीब 28 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम सालिगराम ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।