फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   65 MBBS seats locked

Raebareli News: एमबीबीएस की 65 सीटें लॉक

Sat, 20 Sep 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 20 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
65 MBBS seats locked
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस के सातवें बैच की पढ़ाई शुरू कराने के लिए कवायद तेज हो गई है। पहले चरण की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद एमबीबीएस की 100 सीटों में 65 सीटें लॉक हो गई हैं। शेष 35 सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग दिल्ली में शुरू हो गई है। जल्द ही सीटें भरने के बाद पढ़ाई शुरू होगी। पीजी की सभी सीटें लॉक होने के बाद चौथे बैच की पढ़ाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन


एम्स में एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई पिछले अगस्त में ही शुरू होनी थी, लेकिन नीट की परीक्षा का परिणाम घोषित होने में देरी के कारण पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी। पीजी की सीटें लॉक होने के बाद पढ़ाई शुरू कर दी गई है, लेकिन एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए सीटों को लॉक करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


एम्स में एमबीबीएस की 100 सीटें हैं। दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। जल्द ही शेष सीटें लॉक होने की उम्मीद है। सीटें फुल होने के बाद एमबीबीएस के सातवें बैच की पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण की काउंसिलिंग के बाद एमबीबीएस की 65 सीटें लॉक हो चुकी हैं। दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। जल्द ही सभी सीटें फुल होने के बाद एमबीबीएस के सातवें बैच की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।
- डॉ. भोलानाथ, रजिस्ट्रार, एम्स रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed