फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   64 posts of ARP are vacant, selection process will be done again

Raebareli News: एआरपी के 64 पद रिक्त, फिर होगी चयन प्रक्रिया

Wed, 27 Aug 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 27 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
64 posts of ARP are vacant, selection process will be done again
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के लिए हर विकास क्षेत्र में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का चयन होना था। तीन महीने तक चली चयन प्रक्रिया के बाद भी सभी पद भरे नहीं जा सके हैं। जिले में एक नगर क्षेत्र और 18 विकास क्षेत्र हैं। हर क्षेत्र में पांच एआरपी यानी कुल 95 पदों पर चयन होना था। जिसके सापेक्ष महज 31 एआरपी ही चयनित हो सके हैं। शेष 64 पदों पर फिर से चयन के लिए इसी हफ्ते से आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र और प्रत्येक विकास क्षेत्र में अलग-अलग विषयों के पांच एआरपी चयनित होते हैं। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विषय शामिल है। विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का ही चयन एआरपी के तौर पर होता है। पहले अपनाई गई चयन प्रक्रिया में 95 के सापेक्ष महज 31 एआरपी ही चयनित किए जा सके हैं। इसीलिए 64 पद रिक्त हैं। जिनकी पूर्ति के लिए नए सिरे से चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिक्त पदों को भरने की चयन प्रक्रिया इसी हफ्ते शुरू होगी।
विज्ञापन



विषयवार रिक्त पदों का विवरण
जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) दीपक कुमार ने बताया कि सभी पांचों विषयों में 19-19 पद निर्धारित हैं। यानी कि कुल 95 पदों पर चयन होना था। इस समय हिंदी में 17, अंग्रेजी में 16, विज्ञान में 15, समाजिक विषय में 11 और गणित में पांच पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों पर फिर से चयन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके तहत नए सिरे से आवेदन पत्र मांगे जाएंगे। लिखित परीक्षा, माइक्रो टीचिंग और साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास क्षेत्रों में इतने चयनित
प्रत्येक विकास क्षेत्र में पांच-पांच एआरपी का चयन होना है। अब तक सिर्फ राही विकास क्षेत्र में ही सभी पांच पद भरे जा सके हैं। रोहनिया और छतोह विकास क्षेत्र में एक भी पद नहीं भरा जा सका है। अमावां में तीन, बछरावां में दो, डलमऊ में एक, डीह में एक, गौरा में एक, हरचंदपुर में दो, जगतपुर में एक, खीरो में दो, लालगंज में एक, महराजगंज में दो, सरेनी में एक, सतांव में चार, शिवगढ़ में एक, ऊंचाहार में दो और नगर क्षेत्र में एक पद ही भरा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed