फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मंडलीय मुकाबले के लिए ताइक्वांडो के 22 खिलाड़ी चयनित

मंडलीय मुकाबले के लिए ताइक्वांडो के 22 खिलाड़ी चयनित

Thu, 06 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय मुकाबले के लिए ताइक्वांडो के 22 खिलाड़ी चयनित
रायबरेली। राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें अलग-अलग आयु और भार वर्ग के मुकाबले हुए।
विज्ञापन



इनमें सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 22 खिलाड़ियों को चयनित किया गया, जिन्हें अब मंडलीय मुकाबले में भाग लेना होगा।


जिला स्तरीय प्रतियोगिता तीन वर्गों अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 की हुई, जिसमें अलग-अलग भार वर्ग से बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया।


सदर, महराजगंज और लालगंज जोन के खिलाड़ी शामिल हुए, जिनके मध्य फाइट कराई गई। सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करके पंकज कुमार, अनुराग, दिव्या और रूबी अपने-अपने वर्ग में अव्वल रही।



इसके अलावा प्रिया, रोमा, महिमा, गौरी, निमिषा, मुस्कान, इकरा, दिव्या, अभिनव, निलेश, शुभम, जीतेंद्र, पूरन, भूपेंद्र, आकाश, पंकज, बाबी, शिवम को भी चयनित किया गया।
विज्ञापन



निर्णायकों में अखंडदीप, कामरान, नेहा दीक्षित, तरुणा शामिल रहीं। जीआईसी के उप प्रधानाचार्य एचएन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।


जिला क्रीड़ा सचिव विकास कुमार साहू ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को 10 सितंबर को लखनऊ में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed