{"_id":"5aa816074f1c1ba9758b5572","slug":"61520965127-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने मांगा पति से तलाक, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने मांगा पति से तलाक, ऑडियो वायरल
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने मांगा पति से तलाक, ऑडियो वायरल
रायबरेली। पांच माह पहले निकाह हुआ। इसी बीच किसी बात पर अनबन हो गई। अब पत्नी ही पति से तलाक मांग रही है। पीड़ित परिवार मंगलवार को महिला थाने पहुंचा।
परिवार ने न सिर्फ अपनी बात बताई, बल्कि पुलिस को तलाक मांगते हुए ऑडियो भी सुनाया। इससे वहां पर मौजूद पुलिस कर्मी दंग रह गए।
इस रिश्ते को बचाने के लिए एक पंडित जी इलाहाबाद से यहां पहुंच गए। पंडित जी ने सुलह कराने के लिए लड़के पक्ष की तरफ से लगकर भाईचारे की मिसाल पेश की। लड़का पक्ष का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने लड़की पक्ष को भी बुलाया है।
रायबरेली शहर की रहने वाली युवती की शादी पांच माह पहले सुल्तानपुर जिले के रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले एक युवक से हुई थी।
युवती ने यहां पुलिस में शिकायत की कि उसे दहेज की खातिर परेशान किया जा रहा है। इस पर लड़का पक्ष को महिला थाने सुबह बुलाया गया।
एसओ पुष्पा अवस्थी ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो विवाद की वजह कुछ और ही निकली। लड़का पक्ष ने जो ऑडियो एसओ को सुनाया, उसमें विवाहिता ही पति से तलाक मांग रही है।
इसकी जानकारी जब लड़के पक्ष के दोस्त और इलाहाबाद निवासी पंडित को हुई तो वह भी थाने पहुंच गए। पंडित जी ने एसओ के सामने इस रिश्ते को बचाने के लिए सुलह कराने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
एसओ ने पंडित जी के अलावा लड़के व उसके अन्य परिवारीजनों के बयान दर्ज किए और उन्हें जाने दिया। अब लड़की पक्ष को थाने बुलाया गया है।
एसओ पुष्पा अवस्थी का कहना है कि ऑडियो में तो पत्नी ही पति से तलाक मांग रही है। दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप झूठा है। पत्नी खुद लड़के के साथ नहीं रहना चाहती है। लड़की को बुलाकर भी मामले की पड़ताल की जाएगी।