{"_id":"5a5a5bd24f1c1bab3f8b4a30","slug":"61515871186-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल के दौरे को लेकर एसपीजी ने खंगाली सुरक्षा
सलोन (रायबरेली)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी संसदीय क्षेत्र के 15 जनवरी से दो दिवसीय संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
शनिवार को एसपीजी यहां पहुंची और कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय पुलिस अफसरों के साथ सुरक्षा को लेकर चर्चा भी की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वैसे तो राहुल गांधी का अभी तक लिखित में कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि वे नगर पंचायत की बोर्ड में हिस्सा लेंगे। साथ ही एक सभा को संबोधित करेंगे।
अमेठी सांसद राहुल गांधी के 15 व 16 जनवरी के संभावित दौरे को लेकर सुबह एसपीजी सलोन कस्बे पहुंची। एसपीजी ने स्थानीय पुलिस अफसरों के साथ सलोन स्थित दुर्गा पूजा पंडाल स्थल, नगर पंचायत कार्यालय समेत परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष मो. अशफाक ने बताया कि अमेठी सांसद राहुल गांधी सोमवार को एक बजे नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेंगे।
बैठक के पूर्व वह एक सभा को दुर्गा पूजा पंडाल स्थल पर संबोधित करेंगे। सलोन क्षेत्राधिकारी शशिकांत यादव ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत एसपीजी ने दुर्गा पूजा पंडाल स्थित सभास्थल पर तथा नगर पंचायत कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। फिलहाल सांसद राहुल गांधी का लिखित में कोई कार्यक्रम नहीं आया है। संभावित दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।