{"_id":"5a301a6e4f1c1b4c528b90df","slug":"61513101934-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में मनमानी, ग्रामीण खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में मनमानी, ग्रामीण खफा
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों में मनमानी, ग्रामीण खफा
सतांव (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के कोसा गांव के ग्रामीणों ने विकास कार्यों में मनमानी किए जाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को सभी गांव के पंचायत भवन में एकत्रित हुए और नाराजगी जताई। गांव निवासी विशाल पांडेय, श्रीकृष्ण यादव, गौरव तिवारी, गिरीश कुमार त्रिवेदी, राजीव कुमार, प्रवीण मिश्रा ने गांव में बनाए गए प्रसाधनों के निर्माण गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। कहा कि लाभार्थियों से खाते से रुपया निकालवा कर ठेकेदारी प्रथा से निर्माण कराया गया है। इतना ही ग्राम पंचायत में कोई भी कार्य कराने के लिए सदस्यों से सहमति नहीं ली जाती है। मनमानी तरीके से कार्य होते हैं। सभी ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, ग्राम प्रधान विनीता सिंह के प्रतिनिधि तिलक सिंह ने कहा कि चुनावी रंजिश के चलते आरोप लगाए जा रहे हैं। विकास कार्यों में कोई मनमानी नहीं होती है।