फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   131 टेबलों पर होगी अध्यक्ष व सभासदों के वोटों की गणना

131 टेबलों पर होगी अध्यक्ष व सभासदों के वोटों की गणना

Mon, 27 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
131 टेबलों पर होगी अध्यक्ष व सभासदों के वोटों की गणना
131 टेबल पर होगी अध्यक्ष व सभासद/सदस्य पदों के वोटों की गणना
विज्ञापन

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव में 29 नवंबर को वोटिंग के बाद 01 दिसंबर को सभी तहसील मुख्यालयों पर अध्यक्ष और सभासद/सदस्य पदों के लिए अलग-अलग मतगणना कराई जाएगी। मतगणना में 131 टेबल की व्यवस्था की गई है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए 76 और सभासद/सदस्य पद के वोटों की गणना के लिए 55 टेबल लगाईं जाएंगी। मतगणना शांतिपूर्वक कराने के लिए मतगणना प्रभारियों की भी तैनाती की गई है।

नगर निकाय के वोटों की गणना 01 दिसंबर की जाएगी। सभी नगर पंचायतों के तहसील मुख्यालयों पर मतगणना की व्यवस्था कराई गई है। नगर पालिका रायबरेली में राजकीय इंटर कॉलेज को मतगणना स्थल बनाया गया है। सलोन स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में सलोन के साथ ही परशदेपुर और नसीराबाद के वोटों की गणना होगी। इसी तरह तहसील महराजगंज में नगर पंचायत महराजगंज और बछरावां के वोटों की गणना होगी। नगर पंचायत लालगंज के वोटों की गणना के लिए बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। डलमऊ और ऊंचाहार की तहसीलों में ही गणना होगी। तहसीलों के एसडीएम और तहसीलदारों को मतणगना का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


मतणगना के लिए लगने वाली टेबलें
नगर पंचायतें मतगणना स्थल अध्यक्ष सभासद/सदस्य
रायबरेली जीआईसी 49 34
महराजगंज मीटिंग हाल तहसील महराजगंज 02 02
बछरावां नायब तहसीलदार कक्ष महराजगंज 03 02
सलोन सर्वोदय इंटर कॉलेज सलोन 02 02
परशदेपुर सर्वोदय इंटर कॉलेज सलोन 02 02
नसीराबाद सर्वोदय इंटर कॉलेज सलोन 03 03
डलमऊ तहसील डलमऊ 02 02
ऊंचाहार सभाकक्ष तहसील ऊंचाहार 03 02
लालगंज बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज 10 06
कुल 76 55
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed