फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बारात में आए युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

बारात में आए युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 24 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बारात में आए युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में बृहस्पतिवार को सलोन और लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुईं सड़क दुर्घटनाओें में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सलोन प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के करहिया चौकी अंतर्गत ग्राम प्यारेपुर निवासी सुंदरलाल की पुत्री लक्ष्मी की शादी कानपुर से तय हुई थी। 22 नवंबर को रात लगभग 10 बजे बारात के साथ कानपुर से आ रही बस नहर चौराहा बीरभानपुर के पास रुक गई। बस में सवार बउआ (28) पुत्र गंगा प्रसाद निवासी 111/8 बेना झाबा रोड कच्ची मड़ैया तथा सभाजीत व उसका पुत्र अमन निवासी गोविंद नगर कानपुर बस से नीचे उतरकर बारात स्थल की जानकारी लेने का प्रयास करने लगे। इसी बीच सलोन से प्रतापगढ़ की तरफ जा रहे अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बउआ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। बस में सवार बाराती जब तक कुछ समझ पाते, टक्कर मारने वाले वाहन का चालक गाड़ी लेकर भाग गया। घटना की जानकारी पर वधू पक्ष के लोगों ने घायल सभाजीत व उसके बेटे को सलोन पीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल अमन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस पर परिवारीजन अमन और उसके पिता को इलाज के लिए रात में ही कानपुर लेकर चले गए। बारातियों के मुताबिक मृतक युवक बउआ दूल्हा अजीत का जिगरी दोस्त था। मौत की खबर से वर पक्ष में भी मातम का माहौल है। लड़की के परिवारीजनों ने बगैर शहनाई के ही रात को दूल्हा-दुल्हन की रस्म अदायगी की और बारात की विदाई कर दी। सलोन कोतवाल जीडी शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार सरनजातपुर मजरे कुंडवल गांव निवासी रामस्वरूप पांडये (65) पुत्र इंद्रपाल घर से साइकिल से जा रहे थे। जैसे ही वह कुंडवल गांव की मोड़ से लालगंग-रायबरेली मार्ग पर आए तभी रायबरेली से लालगंज की ओर आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक संख्या यूपी 78 बी 9033 ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पूर्व प्रधान दिनेश कुमार ने मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के दो पुत्र व पत्नी सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed