फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गंगाघाटों पर उमड़ी आस्था, लाखोें श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

गंगाघाटों पर उमड़ी आस्था, लाखोें श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Sat, 04 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
गंगाघाटों पर उमड़ी आस्था, लाखोें श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
गंगाघाटों पर लाखोें श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
विज्ञापन

- कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा मैया के गूंजे जयकारे, बजे घंटे घड़ियाल
अमर उजाला ब्यूरो
डलमऊ/ऊंचाहार/सरेनी (रायबरेली)। कार्तिक पूर्णिमा पर शनिवार को गंगाघाटों पर आस्था उमड़ पड़ी। सबने गंगा में डुबकी लगाई। भोर होते ही गंगा मइया के जयकारे गूंजने लगे। घाटों पर बने मंदिरों के घंटे घड़ियाल बजने लगे। विधिविधान से पूजा अर्चना की। महिलाएं, पुरुष, क्या बच्चे, सभी गंगा स्नान करने के लिए गंगातटों पर पहुंच गए। भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को गंगातट तक पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन उनका उत्साह कम न हुआ। गंगा स्नान को लेकर सबमें उत्साह दिख रहा था। हर कोई गंगातटों की ओर चला ही जा रहा था। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर पुलिस तैनात रही।

वैसे तो कार्तिक पूर्णिमा शनिवार को थी, लेकिन शुक्रवार की रात से ही डलमऊ के विभिन्न गंगागाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, बसों, बाइकों और बैलगाड़ी और साइकिल से लोग गंगा स्नान करने पहुंचे। डलमऊ के किला घाट, सड़क घाट, रानी शिवाला घाट, पक्काघाट, संकट मोचन घाट, शुकुल घाट, महावीरन घाट. बड़ा मठ घाट, श्मशान घाट समेत अन्य घाटों पर करीब पांच लाख की तादाद में लोग गंगा स्नान करने पहुंचे। रायबरेली के अलावा उन्नाव, फतेहपुर जिले के लोग भी पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कराया। संस्कारिक कार्यक्रम मुंडन आदि भी कराए। सुरक्षा के मद्देनजर एएसपी शशिशेखर सिंह, एडीएम प्रशासन तिलकधारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. गायत्री प्रजापति के अलावा डलमऊ सीओ शैलजा मिश्रा आदि तैनात रहे। इस दौरान मेला भी लगा, जहां पर लोगों ने खूब खरीददारी भी की। उप जिला अधिकारी डलमऊ प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि करीब पांच लाख लोगों ने गंगा स्नान किया। इसी तरह सरेनी क्षेत्र के गेगासो गंगाघाट पर हजारों की संख्या में भक्तों ने गंगा स्नान किया। गंगाघाटों पर बैरीकेडिंग कराई गई थी। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद तिवारी, तहसीलदार जगन्नाथ सिंह, एसओ सुधीरचंद्र पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

(संबंधित खबरें पेज 3 पर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed