{"_id":"59de67dd4f1c1b6d548b6bfc","slug":"61507747805-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की जमीन के नाम पर किया गया खेल उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों की जमीन के नाम पर किया गया खेल उजागर
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों की जमीन के नाम पर किया गया खेल उजागर
रायबरेली। सदर तहसील में लेखपालों की ओर से जमीन के नाम पर किस तरह खेल किया जा रहा है। इसका खुलासा तहसीलदार सदर की जांच में हुआ है। लेखपाल ने जमीन मालिक के बजाय खेल करके खतौनी में दूसरे के नाम जमीन चढ़ा दी। इस खेल का खुलासा होने पर हड़कंप मच गया है। तहसीलदार ने लेखपाल से दस्तावेज तलब किए हैं। इसके बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
शहर के कचहरी रोड निवासी आशीष सिन्हा ने डीएम के यहां शिकायत की थी कि उसकी दादी विद्यावती के नाम से अहमदपुर नजूल में करोड़ों की जमीन है। तत्कालीन लेखपाल ने सांठगांठ करके इस जमीन को जमील फारुकी के नाम कर दिया है। डीएम संजय कुमार खत्री ने तहसीलदार सौरभ शुक्ला से इसकी जांच कराई तो खेल सामने आ गया। तहसीलदार ने बताया कि दूसरे के नाम जमीन खतौनी में चढ़ा दिया गया है। तत्कालीन लेखपाल की मिलीभगत से ऐसा किया गया है। वर्तमान लेखपाल जितेंद्र सिंह से पूरे दस्तावेज तलब किए गए हैं। तत्कालीन लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही पूरे प्रकरण से डीएम को अवगत कराया जाएगा।