{"_id":"5980cd274f1c1bf86f8b4703","slug":"61501613351-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल से टकराने के बाद पलटा तेज रफ्तार ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल से टकराने के बाद पलटा तेज रफ्तार ट्रक
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुल से टकराकर पलटा ट्रक, चालक की मौत
ऊंचाहार-रोहनियां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार भोर लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक पुल से टकराकर पलट गया। इससे चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि नींद आने पर चालक सो गया था। इस पर गाड़ी खलासी चलाने लगा था। इस वजह से हादसा हो गया।
सोनभद्र जिले के ककराही थाना करमा निवासी ट्रक चालक कमलेश कुमार (33) इसी जिले के अपने साथी खलासी यूसुफ (22) निवासी जुबिया थाना घोरवा के साथ ट्रक में सामान लादकर लखनऊ की ओर जा रहा था। मंगलवार भोर में उसे नींद आने लगी तो वह क्लीनर को स्टेयरिंग थमा कर सो गया। ट्रक बाबूगंज के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पुल से टकराया और पलट गया। इससे ट्रक में सो रहे चालक कमलेश व खलासी यूसुफ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि यूसुफ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि ट्रक पुल में टकराने के बाद पलट गया। इससे चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी हो गया।