फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   604 scholarship applications found suspicious, report sent to Directorate

संदिग्ध पाए गए छात्रवृत्ति के 604 आवेदन निरस्त, रिपोर्ट निदेशालय को भेजी

Wed, 29 Jan 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
604 scholarship applications found suspicious, report sent to Directorate
रायबरेली। डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के के लिए संदिग्ध पाए 7921 छात्र-छात्राओं के डाटा की जांच पूरी हो गई है। निदेशालय के आदेश पर हुई जांच में 604 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। जांच में सही पाए गए 7317 आवेदनों की रिपोर्ट निदेशालय भेज दी गई है। जल्द ही छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले के डिग्री कॉलेज व विभिन्न संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया। जिले में अनुसूचित जाति-जनजाति और सामान्य वर्ग के करीब 21 हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। ऑनलाइन आवेदन के बाद निदेशालय के स्तर पर जांच हुई तो 7921 से अधिक छात्र-छात्राओं के डाटा संदिग्ध पाए गए।
विज्ञापन

हाईस्कूल के रिकॉर्ड के साथ ही आय और जाति प्रमाणपत्र सहित अन्य अभिलेखों में गड़बड़ियां पकड़ में आई थी। ऑनलाइन आवेदनों की जांच में नाम, आय, पिछले शैक्षिक रिकॉर्ड, बैंक खाता आदि में गड़बड़ियां पकड़ में आने के बाद निदेशक ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को संदिग्ध डाटा की जांच कराकर सत्यापित करते हुए रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से आए संदिग्ध डाटा की जांच की गई तो 604 आवेदनों में बड़ी खामियां होने के बाद उन्हें निरस्त कर दिया गया है। शेष बचे 7317 आवेदनों को सत्यापित करके छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के भुगतान के लिए रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी गई है। जल्द ही छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा।

संदिग्ध छात्र-छात्राओं के डाटा व निरस्त आवेदन
जाति संदिग्ध डाटा निरस्त आवेदन
अनुसूचित जाति 3774 342
जनजाति 16 06
सामान्य जाति 4131 256
कुल 7921 604
जिले में शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति के 7921 छात्रों के डाटा संदिग्ध पाए गए थे। जांच में बड़ी गड़बड़ियां मिलने के कारण 604 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है। सही पाए गए 7317 आवेदनों को सत्यापित करके निदेशालय रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द ही छात्र-छात्राओं योजना का लाभ मिलेगा। -रामचंद्र दुबे, जिला समाज कल्या अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed