{"_id":"b2952364d14a5cd4b42b60354b210766","slug":"602-schools-to-create-mdm-biio-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"602 स्कूलों में नहीं बना एमडीएम, बीईओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
602 स्कूलों में नहीं बना एमडीएम, बीईओ को नोटिस
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 602 परिषदीय स्कूलों में जनवरी में एमडीएम नहीं बनाया गया। इससे बच्चे बिना भोजन के ही खाली पेट स्कूलों से लौटे।
शासन से रिपोर्ट आने के बाद बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी करके एमडीएम न बनने का कारण पूछा है। इसके अलावा तत्काल एमडीएम स्कूलों में शुरू कराने के आदेश भी दिए हैं।
ग्राम पंचायतों में चुनाव के कारण कई महीने से स्कूलों में एमडीएम प्रभावित रहा। जनवरी में भी एमडीएम की दशा खराब रही। शासन से रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि जनवरी में 602 स्कूलों में पूरे महीने एमडीएम नहीं बनाया गया।
इसमें अमावां में 17, बछरावां में 39, छतोह में 32, डीह में 14, डलमऊ में 64, गौरा में आठ, हरचंदपुर में 50, जगतपुर में 35, खीरों में सात, लालगंज में 39, महराजगंज में 32, राही में 56, रोहनियां में 27, सरेनी मेें 40, सलोन में 34, सतांव में 39, शिवगढ़ में 15, ऊंचाहार में 44 और नगर क्षेत्र के 10 स्कूलों में पूरे महीने एमडीएम नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि सभी बीईओ को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। साथ ही एमडीएम शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं।