फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   600 sweeper for cleaning

शहर को साफ सुथरा करने को 600 सफाई कर्मियों की लगाई गई डयूटी

Sat, 25 Apr 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
600 sweeper for cleaning
रायबरेली। कोरोना के खात्मे के लिए शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए 600 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सफाई कर्मियों को सुरक्षा सामग्री भी उपलब्ध करा दी गई है। नगर पालिका और अग्निशमन विभाग की ओर से शहर के हॉट स्पाट इलाकों समेत 34 मोहल्लों को सैनिटाइज कराया गया। रमजान को देखते हुए मुस्लिम मोहल्लों पर खास फोकस करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 43 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मचा है। शहर के किला बाजार, खालीसहाट समेत कई इलाकों को हॉट स्पाट घोषित करके सील कर दिया गया है। नगर पालिका और अग्निशमन विभाग की ओर से अभियान चलाकर मोहल्लों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ईओ बालमुकुंद मिश्रा, प्रधान लिपिक आशुतोष सिंह की मौजूदगी में शहर के खालीसहाट, किला बाजार के अलावा रामकृपाल चौराहा, घंटाघर, कैपरगंज समेत अन्य मोहल्लों का सैनिटाइज कराया गया। ईओ ने बताया कि कोरोना के खात्मे के लिए नगर पालिका के सभी अधिकारी, कर्मचारी लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के 34 मोहल्लों को साफ सुथरा बनाने के लिए करीब 600 सफाई कर्मियों की डयूटी लगा दी गई है। हर मोहल्ले को सैनिटाइज कराया जा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि दमकल गाडिय़ों की मदद से भी शहर में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed