{"_id":"68e2c835f171de523e0abb10","slug":"600-players-will-showcase-their-talent-in-district-sports-raebareli-news-c-101-1-slko1034-142290-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: जनपदीय खेलकूद में प्रतिभा दिखाएंगे 600 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: जनपदीय खेलकूद में प्रतिभा दिखाएंगे 600 खिलाड़ी
Mon, 06 Oct 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 13 एवं 14 अक्तूबर को होगी। इसमें एथलेटिक्स की स्पर्धाएं कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे, जिन्होंने जोन स्तर पर हुई क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता अर्जित की है। जिला स्तर पर 600 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने का अनुमान है। हर जोन से औसतन 80 खिलाड़ी आएंगे। जिला स्तर पर जीतने वाले खिलाड़ियों को मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की खेलकूद प्रतियोगिताएं अगस्त महीने से शुरू हो जाती हैं, जिसमें अलग-अलग खेलों के मुकाबले होते रहते हैं। एथलेटिक्स में विभिन्न प्रकार की स्पर्धाएं कराई जाती हैं, जिसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राएं जुटते हैं। जिले को आठ जोन में बांटा गया है। इनमें सदर, गौरा, शंकरपुर, लालगंज, ऊंचाहार, सलोन, महराजगंज और पूरे पांडेय जोन शामिल है।
सभी जोनों में क्षेत्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हो चुकी हैं। प्रत्येक जोन से लगभग 80 खिलाड़ी आएंगे। इस तरह से जिला स्तर पर दो दिवसीय मुकाबले में 600 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि वैसे तो जिला स्तरीय प्रतियोगिता अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में कराने की योजना थी, लेकिन जगह न मिल पाने तथा अन्य कारणों से अब यह प्रतियोगिता 13 एवं 14 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम को आयोजन स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है, जहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। जिलेभर से छात्र-छात्राएं आएंगे, इसलिए उनके ठहरने के लिए आवासीय व्यवस्था भी नजदीकी विद्यालयों में कराने का प्रयास किया जा रहा है। मंडलीय प्रतियोगिता 16 से 18 अक्तूबर को होगी, जिसमें जिला स्तर के विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे।