{"_id":"61589e3e8ebc3e0de90f7655","slug":"60-percent-of-the-population-got-a-protective-cover-raibaraily-news-lko598325130","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 फीसदी आबादी को मिला सुरक्षा कवच, दूसरी खुराक में पीछे हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 फीसदी आबादी को मिला सुरक्षा कवच, दूसरी खुराक में पीछे हम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले की 60 फीसदी आबादी को कोरोना से बचने का सुरक्षा कवच मिल गया है। अब तक 20.53 लाख लक्ष्य के सापेक्ष 12.38 लाख लोगों ने कोरोना टीके की पहली डोज ले ली है। हालांकि दूसरी खुराक में काफी पीछे हैं। महज 1.70 लाख लोग की बूस्टर डोज ले पाए हैं। 13.80 प्रतिशत लोगों को दोनों टीके लग चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग पर बूस्टर डोज को बढ़ाने के प्रयास में जुट गया है।
जिले में अब तक सबसे अधिक 7,41,514 युवाओं ने पहली और 54,066 युवाओं ने दूसरी डोज लगवा ली है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 2,88,338 लोगों ने प्रथम व 52,182 लोगों ने दूसरी डोज ली है।
1,82,832 बुजुर्ग पहली डोज का टीका लगवा चुके हैं, लेकिन दोनों डोज महज 42,671 वृद्धजन ही ले पाए हैं। जिले में 11,594 हेल्थवर्करों में 10335 को दोनों डोज मिल चुकी है। इसके अलावा 13,896 फ्रंटलाइन वर्करों में 11,130 ने दोनों डोज ले ली है। विभाग जल्द ही शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
जिले में प्रथम व द्वितीय डोज का प्रतिशत
अस्पताल क्षेत्र प्रथम डोज प्र्रथम डोज
शहर 94.10 35.70
जगतपुर 76.80 12.90
बछरावां 75.50 14.80
शिवगढ़ 70.40 10.50
महराजगंज 68.60 10.40
लालगंज 66.50 19.50
हरचंदपुर 62.50 12.70
गौरा 58.00 08.30
खीरों 55.00 09.00
जतुआ-टप्पा 54.90 09.20
डलमऊ 54.70 10.80
सरेनी 53.30 08.10
ऊंचाहार 53.50 14.90
अमावां 52.80 11.00
नसीराबाद 53.60 08.70
सलोन 52.00 08.40
डीह 52.40 06.10
बेलाभेला 45.10 09.10
कुल 60.30 13.80
पॉजिटिविटी दर शून्य और रिकवरी 100 फीसदी
जिले में कोरोना का कहर पूरी तरह से थम गया है। पिछले 10 दिन से कोरोना का पॉजिटिविटी दूर घटकर शून्य हो गया है। रिकवरी दर भी 100 प्रतिशत हो गई है। इससे जिले के लोगों को राहत मिली है। वर्तमान समय में जिले में एक भी सक्रिय केस नहीं हैं। हालांकि हर रोज तीन से पांच हजार लोगों की कोरोना की जांच की जा रही है।
शहरी एएनएम का 10 से 15 हजार टीके लगाने का रिकॉर्ड
वैसे तो शहरी क्षेत्र में करीब 17 एएनएम टीकाकरण के काम में लगी हैं, लेकिन कोरोना का टीका लगाने में कुछ एएनएम ने रिकार्ड बना दिया है। कोई एएनएम 10 हजार तो कोई 15 हजार तक टीका लगा चुकी हैं। जिला अस्पताल में टीकाकरण में लगीं एएनएम कुसुम सिंह, एएनएम गीता सिंह, एएनएम रेनू, एएनएम मनीषा ने शुरू से लगातार टीकाकरण में सहयोग कर रही हैं।
एएनएम का कहना है कि जिले के सभी लोगों को कोरोना से बचाना है। इसी कारण जल्द से जल्द शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस काम में अच्छा लगता है। पीएचसी देवानंदपुर की एएनएम अनुपम शर्मा और गोराबाजार की एएनएम रीता त्रिपाठी भी रिकार्ड टीके लगा चुकी हैं। एएनएम का कहना है कि कोरोना से बचने के लिए हर कोई टीका लगवाए।