फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   578 polling booths extended for panchayat elections

पंचायत चुनाव के लिए बढ़ाए गए 578 पोलिंग बूथ

Tue, 26 Jan 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
578 polling booths extended for panchayat elections
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी कोरोना का खतरा है। इसे गंभीरता से लेते हुए बूथों पर भीड़ को कम करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिले में चुनाव के लिए 578 नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वर्ष 2015 के चुनाव में 3026 बूथ बनाए गए थे लेकिन अगले चुनाव के लिए 1492 मतदान केंद्रों पर 3604 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम पूरा होने के बाद बूथों की संख्या में और इजाफा हो सकता है क्योंकि एक बूथ पर अधिकतम 800 वोटरों के मतदान की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम तेजी से चल रहा है। कोरोना के खतरे को देखते हुए आयोग ने पहले ही और बूथ बनाए जाने के आदेश दिए थे। आयोग के निर्देश पर अधिक वोटर वाले बूथों को तोड़कर बूथों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति बूथ 800 लोगों को मतदान करने की सुविधा मिलेगी। वर्ष 2015 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 3026 बूथ बनाए गए थे लेकिन इस बार बूथों की संख्या बढ़कर 3604 हो गई है। हालांकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद बूथों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) राजकुमार शुक्ला ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम पूरा हो चुका है। पिछले चुनाव की तुलना में कोरोना को देखते हुए 578 नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। अब 3604 बूथ हो गए हैं। एक बूथ पर 800 से अधिक वोटर मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed