फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   53 corona positive along with pregnant

गर्भवती महिला, सीआईएसएफ, बीपीएम जवान समेत 53 पॉजिटिव

Tue, 11 Jan 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
53 corona positive along with pregnant
रायबरेली-ऊंचाहार। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं रहा है। गर्भवती महिला, एनटीपीसी के दो सीआईएसएफ जवान व एक अधिकारी, दो ब्लॉक मिशन प्रबंधक समेत 40 लोगों की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आ गई। सीएमओ कार्यालय के डीईआईसी मैनेजर भी संक्रमित पाए गए हैं। एम्स में ही संक्रमित एक मरीज को एम्स स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 193 पहुंच गई है।
विज्ञापन

नए मरीजों को होम आइसोलेट करके सभी को घर पर ही दवा किट उपलब्ध कराई गई है। ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी परियोजना में सोमवार को कोरोना की जांच में दो सीआईएसएफ जवान व एक अधिकारी पॉजिटिव हो गया। इसके अलावा ऊंचाहार सीएचसी में भी जांच की गई। जिसमें ब्लॉक मिशन प्रबंधक के साथ ही एक गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित हो गई।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि एनटीपीसी में तीन व सीएचसी के बीपीएम व एक गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट कराया गया है। सीएमओ डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को भी 53 लोग संक्रमित मिले। मरीजों को होमआइसोलेट कराया गया है। सभी मरीजों को दवा किट मुहैया कराई गई है। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जतुआ-टप्पा सीएचसी के ब्लॉक मिशन प्रबंधक, जिला अस्पताल की नर्स, सीएमओ कार्यालय के डीईआईसी मैनेजर आदि की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। एम्स में भी कई लोग और संक्रमित मिले है। एक मरीज को एम्स के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा शहर के अमरीशपुरी कॉलोनी, इंदिरा नगर प्रभु टाउन, रेलवे स्टेशन कालोनी, फिरोजगांधी कॉलोनी, प्रकाश नगर के अलावा पूरे निधि, खीरों, हरीपुर, पोरई, सेमरी, सरेनी, सलोन, लालगंज, महराजगंज, गुमावां आदि क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 193 हो गई है। सोमवार को एसपी मौर्या, अंकुर पटेल, शशिकांत पांल, आनंद कुमार बाजपेयी, धर्मेंद्र पाल की टीम ने रेलवे स्टेशन पर 320 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लिए। कोरोना के संक्रमण से खुद को बचाने के लिए स्वयं ही एहतियात बरतना होगा। अधिकारियों के मुताबिक पांच सूत्रों को अपनाया जाए तो स्वयं के साथ ही परिवार के सदस्यों को भी संक्रमण से बचाया जा सकता है।

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना टीके की दोनों डोज के साथ ही मास्क का शत प्रतिशत प्रयोग करके दो गज की शारीरिक दूरी का पालन किया जाए। हाथों को साफ रखने के साथ ही एक दूसरे से हाथ मिलाने से बचने की जरूरत है। इन सूत्रों का पालन किया जाए तो कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है। एक ओर जहां ओमिक्रॉन का खतरा है, वहीं कोरोना का संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। हमें पांच सूत्रों को आत्मसात करके स्वयं का संक्रमण से बचाना है। दोनों टीके से जहां कोरोना के खिलाफ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, वहीं मास्क वायरस को शरीर में प्रवेश नहीं होने देगा। बाहर से घर आने पर जूते, चप्पल बाहर ही उतार दें, क्योंकि इसके माध्यम से वायरस घर के अंदर पहुंच सकता है। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। लक्षण दिखने पर जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed