फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रघुरइया गांव में आग का कहर, 26 घरों की गृहस्थी खाक

रघुरइया गांव में आग का कहर, 26 घरों की गृहस्थी खाक

Thu, 09 May 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
रघुरइया गांव में आग का कहर, 26 घरों की गृहस्थी खाक
दो गांवों में लगी आग, 71 घरों का सामान राख
विज्ञापन

रायबरेली। राही ब्लॉक क्षेत्र के रघुरैया मजरे सरांय दामू गांव और सलोन ब्लॉक क्षेत्र के केशवापुर गांव में आग लगने से 71 घरों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। कोई बाल्टी तो कोई डिब्बा लेकर आग बुझाने लगा।

ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया है। दोनों अग्निकांड में करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विद्युत शॉर्टसर्किट से गांव के शवसागर और चंद्र प्रकाश के छप्पर के घर जलने लगे। आग की ऊंची लपटों को देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बचाओ-बचाओ की आवाज से गांव गूंज उठा। बूढ़े, बच्चे, जवान सभी आग से घर का सामान बचाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


छप्पर के नीचे व आसपास बांधे गए मवेशियों को ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग की लपटों के बीच खोलकर छोड़ दिया। मवेशी भी अपनी जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के क्षेत्रीय व गांव के लोग भी आग बुझाने के लिए दौड़े और हैंडपंप, ट्यूबवेल व अन्य निजी साधनों से लोग आग बुझाने का भरपूर प्रयास करते रहे।

जब तक आग बुझाई जाती, तब तक रामसुमेर, रामेश्वर, रामरतन, रामकिशुन, रामसजीवन, बाबूलाल, श्यामलाल, रामस्वरूप, शिवसागर, रामकेवल, राकेश कुमार, लाल बहादुर, सरजू देई समेत 26 लोगों के घर जल गए।

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।, उधर, अवर अभियंता अरविंद सिंह ने बताया कि बिजली की शॉर्टसर्किट से आग नहीं लगी। यदि शॉर्टसर्किट होता फीडर ट्रिप हो जाता। ग्रामीणों ने खुद फोन करके बिजली कटवाई है।

सलोन प्रतिनिधि के अनुसार केशवापुर गांव में बुधवार को अपराह्न लगभग तीन बजे अज्ञात कारणों से बांस की कोठी में आग लग गई। इसके बाद बांस की चिनगारियों ने धीरे-धीरे पूरे गांव को अपनी आगोश में ले लिया।

इससे गांव के गया प्रसाद, धर्मराज, जगतपाल, श्रीनाथ, राममिलन, रामलखन, श्रीपाल, कल्लू, जियालाल, हरीलाल, अच्छेलाल, जगदीश, संजय, महेश, रंजीत, रामेश्वर, गनेश, दिनेश, राजेश, राकेश समेत 45 लोगों के मकान जलकर राख हो गए।

मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल अमृत लाल व जितेंद्र को आग से हुए नुकसान की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए है। गांव के कोटेदार को अग्निकांड में पीड़ित लोगों को खाद्य सामग्री तत्काल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए है।

क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि गांव के अंदर वाहन पहुंचने का रास्ता संकरा था। इस कारण फायर टीम को आग पर काबू पाने में बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। फायर इंस्पेक्टर बीपी पांडेय ने बताया कि 10 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया है।

तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के बेसरवा गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान आग लग गई। इससे दहेज का सामान समेत खानपान की सामग्री जलकर राख हो गई। गांव निवासी संतलाल की बेटी रजनी की शादी थी।

प्यारेपुर से बारात आनी थी। मंगलवार शाम बारातियों के लिए नाश्ता तैयार हो रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। देखने ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।


घरातियों और रिश्तेदारों ने किसी तरह मिलकर आग बुझाई। इसकी जानकारी ब्लॉक प्रमुख को हुई तो उन्होंने अपने पुत्र अखंड प्रताप सिंह को भेजकर खाने पीने का प्रबंध कराया। शादी की अन्य तैयारियां भी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed