फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   समय नौ दिन का, लेकिन छह दिन ही नामांकन कर पाएंगे नेताजी

समय नौ दिन का, लेकिन छह दिन ही नामांकन कर पाएंगे नेताजी

Mon, 08 Apr 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
समय नौ दिन का, लेकिन छह दिन ही नामांकन कर पाएंगे नेताजी
रायबरेली। लोकसभा चुनाव-2019 के लिए पांचवें चरण में जिले में 10 अप्रैल से नामांकन शुरू होंगे। नामांकन प्रक्रिया 18 अप्रैल तक चलेगी लेकिन महज छह दिन ही परचे दाखिल हो सकेंगे।
विज्ञापन



छुट्टियों के कारण इस बार महज छह दिन ही नामांकन पत्र दाखिल करने का मौका मिलेगा। 13 अप्रैल को माह के द्वितीय शनिवार, 14 अप्रैल को ररिवार व 17 अप्रैल को महावीर जयंती के चलते सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं हो सकेंगे। नामांकन के लिए जिले में प्रक्रिया को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट स्थित डीएम नेहा शर्मा के न्यायालय कक्ष में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन होगा। 10 अप्रैल को जिले में अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



18 अप्रैल तक नामांकन होंगे। तीन दिन अवकाश पड़ने के कारण इस बार महज छह दिन ही प्रत्याशी अपने परखे दाखिल कर सकेंगे। पत्रों की जांच 20 अप्रैल को और उम्मीदवार के नाम वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल होगी।


छह मई को मतदान और 23 मई को मतगणना होगी। रिटर्निंग आफीसर डीएम नेहा शर्मा होंगी। इसके अलावा अतिरिक्त नामित सहायक रिटर्निंग ऑफिसर उप जिलाधिकारी सदर शशांक त्रिपाठी होंगे।


नामांकन प्रक्रिया के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कलेक्ट्रेट में बैरीकेटिंग का काम शुरू करा दिया गया है। सार्वजनिक अवकाश के अलावा अन्य किसी भी दिन दावेदार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।


पैदल ही कलेक्ट्रेट में जा सकेंगे उम्मीदवार
नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट आने वाले दावेदारों को गेट से पैदल ही नामांकन कक्ष तक जाना होगा। हालांकि डिग्री कॉलेज चौराहे पर ही भीड़ और वाहनों को रोक दिया जाएगा, लेकिन वीआईपी के वाहन कुछ दूर तक जा सकेंगे।


फिर भी कलेक्ट्रेट के अंदर किसी भी वाहन को जाने की इजाजत नहीं होगी। उम्मीदवार पैदल ही अंदर जाएंगे। प्रत्याशी के साथ ही प्रस्तावक व समर्थक के अलावा कोई भी अंदर नहीं जा सकेगा। वीआईपी क्षेत्र होने के कारण यहां वीआईपी सुरक्षा के लिए भी बंदोबस्त किए जा रहे हैं।


राजीव कुमार चुनाव प्रेक्षक, 17 को आएंगे
लोकसभा चुनाव के लिए इस बार आईएएस ऑफिसर राजीव कुमार को संसदीय क्षेत्र रायबरेली का प्रेेक्षक बनाया गया है। वे 17 अप्रैल को यहां आएंगे।


प्रेक्षक का लाइजनर अफसर भूमि संरक्षण अधिकारी विनय सिंह को बनाया गया है। प्रेक्षक के रुकने व अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं।


19 जोन और 168 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की क्लास आज
लोकसभा चुनाव को लेकर जिले को 19 जोन में बांटने के साथ ही 168 सेक्टर बनाए गए हैं। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आठ अप्रैल को बचत भवन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के साथ ही उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में काम शुरू करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।



लोकसभा चुनाव के लिए 10 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। इस दौरान सार्वजनिक अवकाशों के दिन नामांकन पत्र जमा नहीं होंगे। नामांकन के दौरान आचार संहिता का पूरी तरह से पालन करना होगा। उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
नेहा शर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed