{"_id":"5c51f18bbdec22116d2d7be7","slug":"51548874123-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने घर जा रहे किसान को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने घर जा रहे किसान को रौंदा, मौत
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर रोडवेज बस ने बाइक सवार किसान को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा उस समय हुआ, जब किसान शहर से अपने पैतृक गांव जा रहा था। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, चालक बस लेकर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
शहर के अमर नगर निवासी मनोज पाठक (45) पुत्र श्याम सुंदर पाठक अपनी बाइक से अपने पैतृक गांव जोहवाशर्की जा रहा था।
हाईवे पर गंगागंज बाजार के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच चालक रोडवेज बस लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
दरोगा आशीष कुमार तिवारी ने पहुंचकर घटना की जांच की। एसओ सचिन गुप्ता ने बताया कि रायबरेली डिपो की अनुबंधित बस के रौंदने से मनोज पाठक की मौत हुई है। मृतक किसानी करता था।