{"_id":"5b50d9ee4f1c1b19208b5acb","slug":"51532025326-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ के गूंजे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ के गूंजे नारे
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। पॉलिथीन की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर गुरुवार को नगर पालिका के अफसरों, कर्मचारियों की ओर से शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ के नारे गूंजे। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि पॉलिथीन का उपयोग न किया जाए।
नगर पालिका ईओ मुशीर अहमद, एसडीएम सदर प्रदीप वर्मा, व्यापारी नेता अतुल गुप्ता की अगुवाई में सुपर मार्केट, घंटाघर, कैपरगंज, कोतवाली रोड, जिला अस्पताल चौराहा आदि स्थानों से होकर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि पॉलिथीन पर्यावरण के लिए ठीक नहीं है। इसलिए इसका उपयोग न किया जाए। ईओ ने कहा कि सरकार की ओर से पॉलिथीन का उपयोग रोक दिया गया है। इसका पालन किया जाए। हम सबको पर्यावरण को बेहतर बनाना है। यह तभी संभव होगा, जब हम पॉलिथीन के उपयोग रोकने के लिए आगे आएंगे।