{"_id":"5b03115a4f1c1b334d8b4de8","slug":"51526927706-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री के खिलाफ दाखिल परिवाद में बहस 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री के खिलाफ दाखिल परिवाद में बहस 22 को
Updated Tue, 22 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी प्रसाद के खिलाफ दाखिल परिवाद पर बहस 22 जून को
रायबरेली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दाखिल परिवाद के मामले में 22 जून को बहस होगी।
गौरतलब है कि, हिंदू देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए लोक हितकारी ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र ने कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ साल 2014 में परिवाद दाखिल किया था।
मामले में धारा 202 सीआरपीसी के तहत दूसरे गवाह राजू का बयान सोमवार को सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया गया।
अब मामले में बहस के लिए आगामी 22 जून तारीख तय की गई है। मामले में कोर्ट से कोई आदेश होने के बाद ही पता चलेगा कि मंत्री के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला बन रहा है या नहीं।