{"_id":"5aa816094f1c1bae758b53b3","slug":"51520965129-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना 1000 रोगियों को घर बैठे मिलेगी ब्लड की जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना 1000 रोगियों को घर बैठे मिलेगी ब्लड की जांच रिपोर्ट
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब घर बैठे लें ब्लड जांच रिपोर्ट
रायबरेली। जिला अस्पताल में ब्लड की जांच कराने के बाद अब रोगियों को रिपोर्ट लेने के लिए लाइन नहीं लगानी पडे़गी। रोजाना एक हजार से अधिक रोगियों को घर बैठे ब्लड की जांच रिपोर्ट मिल जाएगी।
जांच पूरी होते ही मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से रिपोर्ट दी जाएगी। वहीं कंप्यूटराइज्ड कॉपी भी प्रयोगशाला पहुंचकर ली जा सकेगी।
इस व्यवस्था के लागू होने से मरीजों को सहूलियत होगी। साथ ही अस्पताल में भीड़ का दबाव भी कम होगा। जिला अस्पताल में रोजाना ओपीडी में डेढ़ से दो हजार तक रोगी पहुंच रहे हैं।
इसमें एक हजार से अधिक रोगियों को रोजाना ब्लड की विभिन्न जांच करानी पड़ती हैं। जांच के लिए लाइन में लगने के बाद जांच रिपोर्ट के लिए घंटों अस्पताल में बैठकर इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन
ऐसे में मरीजों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता था। प्रदेश सरकार ने रोगियों की परेशानी को कम करने के लिए जिला अस्पताल की प्रयोगशाला को पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड कर दिया है।
इस व्यवस्था के लागू होेने के बाद अब ब्लड की विभिन्न जांच के लिए घंटों इंतजार नहीं करना होगा। ब्लड का सैंपल देने के बाद वे घर चले जाएंगे और मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से जांच रिपोर्ट सीधे पहुंच जाएगी।
यदि किसी ने अपनामेल आईडी उपलब्ध कराया तो उसे जांच रिपोर्ट मेल भी की जाएगी। इसके अलावा जांच रिपोर्ट की कॉपी अस्पताल पहुंचकर ली जा सकेगी।