{"_id":"5aa816054f1c1bbf088b50cd","slug":"51520965125-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटा चक्की के शॉफ्टीन में फंसकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटा चक्की के शॉफ्टीन में फंसकर मासूम की मौत
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटा चक्की के शॉफ्टीन में फंसकर मासूम की मौत
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद में सोमवार देर रात शॉफ्टीन में फंसकर एक मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे पराग निवासी कामता प्रसाद ने नसीराबाद थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार को लगभग आठ बजे नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे कुम्हारन मजरे कुढ़ा गांव अपने छह वर्षीय बेटे श्याम जी के साथ आया था।
रास्ते में राम बहादुर की आटा की चक्की है। आरोप है कि रामबहादुर ने बेटे श्यामजी को किसी काम से अंदर बुलाया। इस दौरान वह आटा चक्की के शॉफ्टीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक उसकी मौत हो गई। एसओ जेपी यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।