फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एनटीपीसी हादसे में घायल मजदूर स्वस्थ होकर लौटे

एनटीपीसी हादसे में घायल मजदूर स्वस्थ होकर लौटे

Sat, 06 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी हादसे में घायल मजदूर स्वस्थ होकर लौटे
घायल दो मजदूर स्वस्थ होकर लौटे घर
विज्ञापन


ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी हादसे में घायल हुए दो मजदूर स्वस्थ होकर अपने घर आ गए हैं। उनका दिल्ली और लखनऊ में इलाज चल रहा था।

एक नवंबर को एनटीपीसी में 500 मेगावाट क्षमता वाली छह नंबर यूनिट में बॉयलर फटने से विस्फोट हो गया था। इस हादसे में 45 लोगों की मौत हो गई थी।

घायलों में क्षेत्र के बिकई गांव निवासी किशन लाल मालवीय का लखनऊ के एसजीपीजीआई में इलाज चल रहा था, जबकि रायपुर गांव निवासी देशराज को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


करीब दो माह तक चले इलाज के बाद दोनों मजदूर स्वस्थ हो गए। दोनों मजदूर शुक्रवार देर शाम अपने घर लौट आए हैं। उधर, एनटीपीसी के पीआरओ एके श्रीवास्तव का कहना है कि दो श्रमिक स्वस्थ होकर अस्पतालों से अपने घरों को आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed