{"_id":"5a491b264f1c1b001c8bbd81","slug":"51514740518-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भवनों की सीलिंग व एफआईआर की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन भवनों की सीलिंग व एफआईआर की नोटिस
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
तीन भवन स्वामियों को सीलिंग का नोटिस
रायबरेली। शहर में बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से भवन बनाने के मामले में तीन भवन स्वामियों को सीलिंग व एफआईआर का नोटिस दिया गया है। आरडीए के अधिशासी अभियंता एके राय ने बताया कि चालान के बाद भी अवैध निर्माणों की सूची तैयार की जा रही है।
शहर के रतापुर में बिट्टो देवी नोटिस के बाद भी अवैध रूप से भवन का निर्माण करा रही हैं। आरडीए के जेई पीसी श्रीवास्तव ने भवन को सील करने के साथ ही एफआईआर की प्रक्रिया शुरू की है। यही नहीं मोटल चौराहे के बाद पांचवीं मंजिल पर बिना नक्शा पास कराए निर्माण हो रहा है। जेई ने अवैध निर्माण का चालान करके भवन के मालिक हरिहर सिंह को नोटिस देकर जवाब मांगा है। ऐसा न करने पर भवन को सील करने के साथ ही एफआईआर की चेतावनी दी गई है।
लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे के किनारे ही राकेश कुमार के अवैध कांप्लेक्स का चालान किया गया था लेकिन निर्माण अब भी जारी है। मामले में सीलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मिलएरिया थाना के पीछे व कांशीराम कॉलोनी के बगल में दो माह पहले भवन का चालान किए जाने के बाद भी बिल्डर मो. उमर और उर्मिला गौड़ निर्माण करा रहे हैं। इसमें भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरडीए के अधिशासी अभियंता एके राय ने बताया कि चालान के बाद भी अवैध निर्माणों की सूची तैयार की जा रही है। अवैध भवनों को सील करके बिल्डरों पर मुकदमा किया जाएगा। इसके लिए अवर अभियंताओं को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
थाने में तैनात सिपाही कर रहा अवैध निर्माण, नोटिस
शहर के बस्तेपुर में आरडीए से बिना मैप पास कराए थाने में तैनात एक सिपाही अवैध रूप से निर्माण करा रहा है। शिकायत होने पर आरडीए के जेई सुनील त्यागी ने बस्तेपुर पहुंचकर भवन का चालान कर दिया। बिल्डर विजय कुमार और सिपाही को नोटिस देकर जवाब मांगा है।