{"_id":"5a0355464f1c1b69678ba221","slug":"51510167878-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष के दावेदार पर आचार संहिता उल्लंघन का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष के दावेदार पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यक्ष के दावेदार पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
सलोन (रायबरेली)। नगर पंचायत चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करना अध्यक्ष पद के दावेदार चंद्र शेखर रस्तोगी को महंगा पड़ गया है। एसपी के निर्देश पर दावेदार के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। पर्चा दाखिले के दौरान मंगलवार को परशदेपुर मार्ग पर प्रशासन कोे प्रत्याशी की होर्डिंग लगी हुई मिली थी। आचार संहिता का उल्लंघन करने तथा कस्बा सलोन मे अवैध होर्डिंग लगाने पर चंद्रशेखर रस्तोगी निवासी करीमगंज थाना सलोन के विरुद्ध कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया कि जो भी उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
सलोन में सीमाओं को किया सील, चौकसी बढ़ाई
नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने सर्किल के दोनों बार्डर को सील कर दिया है। बुधवार को डीएम और सीओ की अगुवाई में पुलिस ने देेर शाम कस्बे में मार्च किया। पुलिस ने टोल प्लाजा के समीप और धरई मार्ग को बैरियर लगाकर सील कर दिया है। वहीं देर शाम एसडीएम श्रीराम सचान और सीओ शशिकांत यादव की अगुवाई में कोतवाली पुलिस ने मार्च किया। सब्जी मंडी और मोहल्ला चौधराना आदि मोहल्लों में जाकर वोटरों को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए कहा। खंभों व अन्य स्थानों पर लगे पोस्टर को भी हटवाया।