फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ककरिहा गांव का मामला

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ककरिहा गांव का मामला

Fri, 08 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ककरिहा गांव का मामला
संदिग्ध हालात में किसान की मौत
विज्ञापन

रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट में भी किसान की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इस पर बिसरा सुरक्षित कर लिया है। पुलिस का मानना है कि बिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी। पड़ताल की जा रही है।

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव के सूर्यपाल (60) किसानी करता था। बुधवार शाम किसी काम से सूर्यपाल जिला मुख्यालय जा रह था। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। बेटे जगजीवन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। बेटे का कहना है कि पिता रुस्तमखेड़ा गांव में मृत अवस्था में मिले थे। बेटे ने पिता की मौत पर अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। किसान की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, जिस पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। बिसरा जांच के बाद किसान की मौत की वजह सामने आएगी। फिलहाल जहां पर किसान का शव पाया गया हैं, वहां के आसपास के लोगों से घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed