{"_id":"59988ee14f1c1bb2098b4897","slug":"51503170273-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौैथे दिन भी नहीं खुले 394 शाखा डाकघरों के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौैथे दिन भी नहीं खुले 394 शाखा डाकघरों के ताले
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं खुले 394 शाखा डाकघरों के ताले
रायबरेली। विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे जीडीएस कर्मचारियों ने शनिवार को भी प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को कोसा। कहा कि कर्मचारी विरोधी नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे चौथे दिन भी 394 शाखा डाकघरों के ताले नहीं खुले। स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री वितरण का कार्य ठप रहा।
अखिल भारतीय डाक जीडीएस कर्मचारी संघ की अगुवाई में 840 जीडीएस कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर में एकत्र होकर जीडीएस कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। मंडल मंत्री प्रदीप सिंह ने कहा कि जीडीएस कर्मचारियों की मांगें अरसे समय से लंबित चल रही हैं। हर बार मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया जाता है, लेकिन बाद में वादाखिलाफी कर दी जाती है। इस बार ऐसा नहीं चलेगा। जगतपुर उप डाकघर में ओम प्रकाश, दिग्िविजय सिंह, श्यामलाल, कमलेश आदि ने धरना देकर प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार हम सबकी की उपेक्षा कर रही है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नेहा सचान, विशाल श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, राम अवध मिश्रा, निहारिका तिवारी, सुमन शुक्ला, विमला यादव, प्रज्ञा, सविता आदि मौैजूद रहे।