फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   चेतावनी बिंदु से एक मीटर दूर गंगा का जलस्तर

चेतावनी बिंदु से एक मीटर दूर गंगा का जलस्तर

Wed, 09 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
चेतावनी बिंदु से एक मीटर दूर गंगा का जलस्तर
चेतावनी बिंदु से एक मीटर दूर गंगा, दो सेंटीमीटर प्रति घंटा बढ़ रहा जलस्तर
विज्ञापन

डलमऊ (रायबरेली)। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चेतावनी बिंदु से महज एक मीटर गंगा का जलस्तर दूर है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। इससे कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत बढ़ने लगी है। तहसील प्रशासन की ओर से तैयारियों के नाम पर तैयारियां नाकाफी है। इससे लोगों में नाराजगी है। उधर, तहसील प्रशासन का दावा है कि जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ से निपटने के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं।
गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर है, जबकि खतरे का बिंदु 99.360 मीटर है। बीते दो दिन में हुई बारिश से गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार को केंद्रीय जल आयोग डलमऊ ने गंगा का जलस्तर 97.350 मीटर बताया। इस हिसाब से चेतावनी बिंदु से गंगा का जलस्तर महज लगभग एक मीटर दूर है। जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी से पानी का फैलाव कटरी क्षेत्र की ओर होने लगा है। गंगा में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर तहसील क्षेत्र के अंबहा, बबुरा जमाल नगर, मोहद्दीनपुर, चक मलिक भीटी, पूरे रेवती सिंह आदि के साथ दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। इन गांव की हजारों हेक्टेयर भूमि की फ सल जलमग्न हो जाती है।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण श्रीकृष्ण, रामप्रसाद, लालता, देवी प्रसाद आदि ने बताया के प्रति वर्ष बाढ़ से सैकड़ों बीघा भूमि की फ सल नष्ट हो जाती है। लेकिन क्षेत्रीय प्रशासन की ओर से किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया जाता है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। यदि जलस्तर बढ़ने की रफ्तार और तेज हुई तो जलस्तर चेतावनी बिंदु पार हो जाएगा। उपजिलाधिकारी डलमऊ प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया गंगा नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोत्तरी पर नजर रखी जा रही है और बाढ़ से निपटने के लिए इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed