फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   500 candidates for 54 positions filled form

54 पदों के लिए 500 अभ्यर्थियों ने ठोंकी दावेदारी

Thu, 30 Jul 2015 12:09 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में संविदा पदों की भर्ती के लिए बुधवार को सीएमओ कार्यालय के एएनएमटीसी में भीड़ लगी रही। सुबह से ही वॉक इन इंटरव्यू का फॉर्म जमा करने और पंजीयन कराने के लिए अभ्यर्थियों की गहमागहमी रही।
विज्ञापन


संविदा के 54 पदों के लिए 500 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया। इसमें स्टाफ नर्स के 15 पदों के लिए 270 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा। गुरुवार की सुबह से इंटरव्यू का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग संविदा के 54 पदों की भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू की व्यवस्था की गई है। बुधवार को चिकित्सक, स्टाफ नर्स सहित अन्य पदों के लिए सुबह से ही पंजीयन का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीयन कराने के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लग गई। अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराने के साथ ही वॉक इन इंटरव्यू के आवेदनपत्रों को भी भरकर जमा किया। शाम पांच बजे तक करीब 500 लोगों ने पंजीयन कराया है।


गुरुवार को सभी पदों के लिए इंटरव्यू का काम शुरू होगा। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पंजीयन का काम पूरा हो गया है। गुरुवार को सभी को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed