{"_id":"61ec289c979d93264a00e94a","slug":"50-percent-of-the-children-in-the-district-are-deprived-of-the-vaccine-for-serious-diseases-raibaraily-news-lko6146209153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 50 फीसदी लाडले गंभीर बीमारियों के टीके से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 50 फीसदी लाडले गंभीर बीमारियों के टीके से वंचित
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना के चक्कर में लाडलों को गंभीर बीमारियों से बचने के लिए लगने वाले रूटीन टीके प्रभावित हो गए हैं। कुछ टीकों को छोड़कर वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत भी टीकाकरण नहीं हो पाया है।
हालांकि अधिकारियों का दावा है कि सप्ताह में दो दिन नियमित टीकाकरण जरूर कराया जा रहा है। मार्च तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
प्रसव के बाद ही लाडलों को तमाम गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए पांच साल के भीतर सब टीके लगाए जाते हैं। कोरोना के कारण पिछले दो साल से रूटीन टीकाकरण प्रभावित है।
मार्च में साल पूरा हो जाएगा, जब लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत भी टीकाकरण नहीं हो सका। ऐसे में लाडलों पर गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
रूटीन टीकाकरण का वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति
टीके का नाम वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति (प्रतिशत में)
पेंटावैलेंट 43.33
टीटी 10 वर्ष 27.40
टीटी माताएं 30.97
बीसीजी 47.35
रोटा वायरस 43.33
टीटी 16 वर्ष 30.97
हेपेटाइटिस बी 31.51
पीसीवी 40.21
मिजिल्स-2 41.72
जेई-2 40.77
जेई-1 46.63
विटामिन ए घोल 47.70
कोरोना के टीकाकरण के साथ ही रूटीन टीकाकरण भी शत प्रतिशत करने का प्रयास किया जा रहा है। सप्ताह में दो दिन नियमित टीकाकरण भी कराया जा रहा है। मार्च माह तक लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. एम. रिजवान, नोडल अधिकारी टीकाकरण