{"_id":"68112862bdd5f52a1f054100","slug":"50-bighas-of-land-submerged-due-to-canal-breach-raebareli-news-c-101-1-slp1006-132101-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नहर कटने से 50 बीघे भूमि जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नहर कटने से 50 बीघे भूमि जलमग्न
Wed, 30 Apr 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
गोपालपुर उधवन गांव के पास नहर कटने से खेतों में भरा पानी।
ऊंचाहार (रायबरेली)। गोपालपुर उधवन गांव के पास मंगलवार को गंग नहर की पटरी एक बार फिर कट गई। अप्रैल में यह तीसरी बार कटी है।ग्रामीणों का आरोप है कि ठीक से पटरी की मरम्मत न होने का खमियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। नहर कटने से लगभग 50 बीघे गेहूं, उड़द व मूंग की फसल जलमग्न हो गई है। ग्रामीणों ने नहर कटने की सूचना विभाग को दी, लेकिन कोई नहीं आया।
किसान रामआसरे, सुखलाल, सीताराम, ननकू, सचिन जायसवाल, उमेश, राजकुमार, वैभव, सुमेरा, राजाराम, छेदीलाल, राजेंद्र कुमार व विजय कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से बार-बार नहर कट रही है। बीती छह और 11 अप्रैल को भी पटरी कटी थी। जिससे 100 बीघे फसल खराब हो गई थी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रामविलास ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर पटरी ठीक कराई जा रही है।