{"_id":"5827572b4f1c1b7304b392f1","slug":"49-roadways-buses-run-to-facilitate-snanarthiyon","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नानार्थियों की सुविधा के लिए दौड़ेंगी 49 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नानार्थियों की सुविधा के लिए दौड़ेंगी 49 रोडवेज बसें
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नानार्थियों को सुरक्षित विभिन्न गंगा तटों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की 49 बसें दौड़ाई जाएंगी। शहर के अलावा हैदरगढ़, इन्हौंना और जगदीशपुर के श्रद्धालुओं के लिए भी बसों का संचालन किया जाएगा। एआरएम आरपी सिंह ने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर रायबरेली डिपो ने सभी तैयारियां कर ली है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी एके त्रिपाठी ने बताया कि स्नानार्थियों को आने-जाने में किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए डिपो की ओर से 49 बसें चलाई जाएंगी।
रविवार सुबह छह बजे से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। रायबरेली से डलमऊ तक 40 बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा गेगासों से लालगंज, बछरावां से गेगासो, जगदीशपुर से डलमऊ और हैदरगढ़ से डलमऊ के लिए दो-दो बसें चलेंगी।
विज्ञापन
वहीं इन्हौंना से डलमऊ तक एक बस का संचालन किया जाएगा। ये बसें 15 नवंबर तक चलेंगी। एआरएम की ओर से सभी चालकों और परिचालकों को नियमित ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।