फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   439 applications so far for 83 seats in Navodaya School

नवोदय स्कूल में 83 सीटों के लिए अब तक 439 आवेदन

Tue, 01 Dec 2020 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
439 applications so far for 83 seats in Navodaya School
रायबरेली। जवाहर नवोदय विद्यालय बावन बुजुर्ग बल्ला में कक्षा छह व कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एएन राय ने बताया कि कक्षा छह की 80 सीटों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का जन्म 01 मई 2008 से 30 अप्रैल 2012 के मध्य होना चाहिए। वो जिले के किसी भी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का विद्यार्थी होना चाहिए तथा बिना क्रम टूटे कक्षा तीन और चार की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
विज्ञापन

इसी प्रकार कक्षा नौ की तीन सीटों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का जन्म 01 मई 2005 से 30 अप्रैल 2009 के मध्य होना चाहिए। वो जिले के किसी भी उच्च प्राथमिक विद्यालय अथवा मान्यता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ का विद्यार्थी होना चाहिए। बिना क्रम टूटे कक्षा छह और सात की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कक्षा छह की चयन परीक्षा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 10 अप्रैल 2021 को तथा कक्षा 9 की चयन परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय में 13 फरवरी 2021 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed