{"_id":"5c69a92abdec2255676807bf","slug":"41550428458-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसाफिरों का आवागमन होगा सुहावना,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसाफिरों का आवागमन होगा सुहावना,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव-लालगंज राजमार्ग बनेगा फोरलेन
रायबरेली। लालगंज से उन्नाव आने-जाने वाले मुसाफिरों का आवागमन जल्द सुहाना होने वाला है। अब ये राजमार्ग फोरलेन बनाया जाएगा। रायबरेली और उन्नाव जिले के अधिकारियों ने फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
साथ ही किसानों की जमीन अधिग्रहण करने के लिए केंद्र सरकार ने रायबरेली जिले के 10 गांवों के करीब 300 किसानों को मुआवजा देने के लिए 69 करोड़ रुपये का बजट दे दिया है। अफसरों का कहना है कि जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
70 किलोमीटर लंबा उन्नाव-लालगंज मार्ग मौजूदा समय में टू लेन है। इस राजमार्ग से प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा लोग सफर तय करते हैं। टू लेन होने की वजह से आए दिन न सिर्फ सड़क हादसे होते हैं, बल्कि जाम की समस्या भी रहती है।
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से इस मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। फोरलेन बनाने के लिए रायबरेली और उन्नाव जिले के अफसरों की ओर से टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है।
फोरलेन बनने से दोनों जिले को लोगों को फायदा मिलेगा। उधर, किसानों की जमीन अधिग्रहण का कार्य भी कराया जा रहा है। रायबरेली के 10 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहण के लिए केंद्र सरकार ने 68 करोड़ 98 लाख 16 हजार 594 रुपये का बजट दिया है।
एडीएम प्रशासन राम अभिलाख ने बताया कि उन्नाव-लालगंज राजमार्ग को फोरलेन बनाया जाना है। इसके लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण का कार्य कराया जा रहा है।
केंद्र सरकार की तरफ से जिले के 10 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहण करने के लिए 68 करोड़ 98 लाख 16 हजार 594 रुपये का बजट दिया गया है। जल्द ही किसानों के खाते में उनका मुआवजा भेज दिया जाएगा।