{"_id":"5b96b224867a557f6661f335","slug":"41536602660-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल सौभाग्य रथ के जरिये घर बैठे लीजिए बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल सौभाग्य रथ के जरिये घर बैठे लीजिए बिजली कनेक्शन
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोरायबरेली। मोबाइल रथ के जरिये अब लोग घर बैठे ही बिजली कनेक्शन ले सकते हैं। कनेक्शन के लिए अब अधिकारियों या कर्मचारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस रथ को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ गरीबों को हर हाल में मिलना चाहिए। यदि इसमें पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता या कार्यदायी एजेंसी की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
डीएम संजय खत्री ने योजना के प्रचार-प्रसार के लिए शुरू हुए मोबाइल सौभाग्य रथ को कलेक्ट्रेट में हरी दिखाने के साथ कहा कि ज्यादा से ज्यादा गरीबों को कनेक्शन दिए जाएं। केंद्र सरकार की ओर से सौभाग्य योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत गरीबों को मुफ्त कनेक्शन दिए जा रहे हैं। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से मोबाइल सौभाग्य योजना शुरू की गई है। अब मोबाइल रथ से भी लोगों को तत्काल कनेक्शन दिया जाएगा।
पावर कॉर्र्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल रथ में केबल, मीटर, एलईडी बल्ब समेत सभी प्रकार की सामग्री रहेगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण मोबाइल रथ में पूरी टीम रहेगी, जो गरीबों के आवेदनों को लेकर कनेक्शन जोड़ने और मीटर लगाने का काम करेगी। इतना ही जो लोग गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे हैं, वे भी रथ से कनेक्शन ले सकते हैं। यह कनेक्शन उन्हें 500 रुपये में मिलेगा, लेकिन यह धनराशि तत्काल नहीं जमा होगी। उनके बिल में हर महीने 50 रुपये जुड़ जाएगा, ताकि वह आसानी से जमा कर सके।